logo

मेघालय कोयला खदान हादसा : भीषण धमाके में 10 मजदूरों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MEGHALAY.jpg

मेघालय

 मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा जिले के ताशखाई इलाके में स्थित एक खदान में हुआ, जहां विस्फोट के बाद अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज़ था कि खदान के भीतर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। विस्फोट के बाद खदान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।


प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट खदान के अंदर गैस के दबाव या अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे विस्फोटकों के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश मजदूर पड़ोसी राज्य असम के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा ‘रैट-होल माइनिंग’ पर प्रतिबंध के बावजूद मेघालय में अवैध कोयला खनन की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।


घटना के बाद प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। जिला उपायुक्त ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और यह भी जांच की जा रही है कि संबंधित खदान के पास वैध लाइसेंस था या नहीं। राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।


 

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest News Big News